UPPSC LT Grade Result 2026: यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक रिजल्ट जारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2026 इंग्लिश और बायोलॉजी के दो विषयों का रिजल्ट के तहत प्रारंभिक चरण जारी कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम आखिरकार जारी कर दिया गया है जिन भी अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं प्रारंभिक चरण के परिणामों की घोषणा कर दी है। लंबे समय से इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ उम्मीदवार अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट देखने में जुट गए। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) के पदों को भरा जाना है, इसलिए यह परिणाम शिक्षा विभाग और प्रतियोगी छात्रों दोनों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक रिजल्ट जारी

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा किया गया था। आयोग ने परीक्षा का आयोजन निर्धारित तिथियों पर सफलतापूर्वक संपन्न कराया था और उसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू की गई। अब अंतिम परिणाम घोषित होने के साथ ही चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है, उनका नाम मेरिट सूची में शामिल किया गया है यदि किसी अभ्यर्थी का रोल नंबर सूची में है, तो इसका अर्थ है कि वह अगले चरण के लिए चयनित हो चुका है।

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए की जाती है। चयनित उम्मीदवारों को विषय के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी। इस बार मेरिट तय करते समय कटऑफ अंक भी जारी किए गए हैं, जिससे अभ्यर्थियों को यह समझने में आसानी होगी कि किस श्रेणी में कितने अंक पर चयन हुआ है। सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए अलग-अलग कटऑफ निर्धारित की गई है।

जिन अभ्यर्थियों का इस बार चयन नहीं हो पाया है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मेहनत और धैर्य से मिलती है। अगले अवसर के लिए बेहतर तैयारी करें और अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन पर काम करें। वहीं चयनित उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है, क्योंकि सरकारी शिक्षक के रूप में करियर बनाना न केवल सम्मानजनक है, बल्कि स्थिर भविष्य की भी गारंटी देता है।

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

  • एलटी ग्रेड शिक्षक का परिणाम देखने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट खुलने के बाद होमपेज पर दिए गए “Information Bulletin” या नवीनतम सूचनाओं वाले सेक्शन में जाएं, जहां संबंधित विषय के सामने दिए गए “Result” लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही परिणाम की एक PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी। इस पीडीएफ में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर क्रमवार दर्ज होंगे।
  • उम्मीदवार अपने रोल नंबर को जल्दी ढूंढने के लिए कीबोर्ड से Ctrl + F दबाकर सर्च बॉक्स में अपना रोल नंबर टाइप कर सकते हैं। यदि आपका रोल नंबर सूची में दिखाई देता है, तो समझ लें कि आप चयनित हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Comment