रेलवे में टेक्नीशियन पदों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से CEN No. 02/2025 के तहत आयोजित होने वाली परीक्षा की संशोधित तिथि जारी कर दी गई है। यह भर्ती टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपनी परीक्षा की नई तारीखों के अनुसार तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।
RRB Technician Exam Date Out Latest News
रेलवे में जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का कार्यक्रम आंशिक रूप से संशोधित किया गया है। अब यह परीक्षा 06 मार्च 2026, 09 मार्च 2026, 10 मार्च 2026 और 13 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी । पहले जारी शेड्यूल में बदलाव किया गया है, इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी इन नई तिथियों के अनुसार करें और परीक्षा से संबंधित हर अपडेट पर नजर बनाए रखें।
RRB की ओर से यह भी बताया गया है कि एग्जाम सिटी और एग्जाम डेट की जानकारी देखने का लिंक संबंधित परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले सभी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर एक्टिव कर दिया जाएगा। इसी लिंक के माध्यम से SC/ST वर्ग के उम्मीदवार अपने ट्रैवल अथॉरिटी (Travel Authority) को भी डाउनलोड कर सकेंगे । इसलिए अभ्यर्थी समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें।
रेलवे टेक्नीशियन नई एग्जाम डेट घोषित
रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा 06 मार्च 2026, 09 मार्च 2026, 10 मार्च 2026 और 13 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी इसके अलावा, ई-एडमिट कार्ड (E-Call Letter) परीक्षा की निर्धारित तिथि से लगभग 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे । उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर वही मूल फोटो पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य होगा, जिसका विवरण उन्होंने आवेदन पत्र में दिया था। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित पहचान पत्र साथ नहीं लाता है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
रेलवे टेक्नीशियन परीक्षा में आधार सत्यापन अनिवार्य
एक और महत्वपूर्ण सूचना आधार (Aadhaar) से संबंधित है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय आधार सत्यापन कराया था, उन्हें सलाह दी गई है कि परीक्षा से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार अकाउंट UIDAI सिस्टम में अनलॉक स्थिति में हो । इससे परीक्षा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन और अन्य प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को सख्त चेतावनी भी दी है कि वे किसी भी फर्जी एजेंट या दलाल के झांसे में न आएं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और मेरिट के आधार पर होती है । किसी भी प्रकार की अवैध लेन-देन या झूठे वादों से दूर रहना ही समझदारी है।
कुल मिलाकर, RRB टेक्नीशियन भर्ती 2025 की परीक्षा अब तय तिथियों पर मार्च 2026 में आयोजित होगी। ऐसे में उम्मीदवारों के पास तैयारी को मजबूत करने का अच्छा अवसर है। बेहतर होगा कि आप आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें और अंतिम दिनों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। लगातार अभ्यास, पुराने प्रश्न पत्रों की तैयारी और समय प्रबंधन पर ध्यान देकर आप इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
रेलवे टेक्निशियन एक्जाम डेट नोटिस डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
