रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से CEN 06/2025 Non-Technical Popular Categories (Graduate) के तहत एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में ग्रेजुएट लेवल एनटीपीसी पदों के लिए आयोजित होने वाली CBT-1 (Computer Based Test) की संभावित परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, उनके लिए यह अपडेट बेहद अहम है क्योंकि अब परीक्षा की तारीख स्पष्ट हो चुकी है और तैयारी को अंतिम चरण में ले जाने का समय आ गया है।
Railway NTPC Graduation Level Exam Date Latest News
जारी नोटिस के अनुसार CEN 06/2025 के अंतर्गत एनटीपीसी (ग्रेजुएट) पदों की CBT-1 परीक्षा 16 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि किसी भी नई सूचना से अपडेट रह सकें।
नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा शहर (Exam City) और परीक्षा तिथि की जानकारी का लिंक परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके माध्यम से उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि और शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, E-Call Letter (एडमिट कार्ड) परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स तैयार रखने की सलाह दी गई है।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन को अनिवार्य किया है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट साथ लाना आवश्यक होगा। साथ ही जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आधार वेरिफिकेशन नहीं कराया है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके इसे पूरा करने की सलाह दी गई है, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम डेट
एनटीपीसी (ग्रेजुएट) पदों की CBT-1 परीक्षा 16 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी RRB ने यह भी स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित है और चयन केवल CBT परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी दलाल या फर्जी वादों पर भरोसा न करें। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि से दूर रहें। सभी अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें और अप्रमाणित स्रोतों से सावधान रहें।
यह नोटिस 13 फरवरी 2026 को जारी किया गया है। अब उम्मीदवारों के पास परीक्षा की तैयारी को मजबूत करने का सुनहरा अवसर है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल हो रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे सिलेबस के अनुसार नियमित अभ्यास करें, मॉक टेस्ट दें और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें, ताकि CBT-1 में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती 2025-26 लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी अवसर है और सही रणनीति के साथ सफलता हासिल की जा सकती है।
