UPPSC Exam Calendar 2026: यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर जारी यहां से चेक करें

यूपीपीएससी एक्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है यूपीपीएससी एक्जाम कैलेंडर जारी होने के पश्चात अब सभी अभ्यर्थी चेक कर सकते हैं कि उनकी भर्तियों का कैलेंडर क्या रहेगा इसके अंदर सभी अभ्यर्थियों को यह बताया गया है कि इसके लिए एग्जाम कब आयोजित करवाई जाएगी और कौन सी डेट और कौन से दिन को होगी इसलिए सभी अभ्यर्थी पहले से ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का एक्जाम कलैंडर चेक कर सकते हैं और उसी के अनुसार तैयारी शुरू कर सकते हैं।

UPPSC Exam Calendar 2026 Latest News

यूपीपीएससी एक्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से 30 जनवरी को एग्जाम कैलेंडर जारी किया है जिसमें सभी भर्तीयों के एग्जाम डेट की जानकारी बताई गई है यहां पर हम आपको इसकी विस्तृत जानकारी में बता रहे हैं ताकि इसी के अनुसार आगे की तैयारी कर सकते हैं यहां पर हमने परीक्षा का नाम और प्रस्तावित परीक्षा तिथि के बारे में बताया है।

यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर प्रत्येक भर्तियों कि जानकारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं का विस्तृत परीक्षा कैलेंडर जारी किया है, जिसके अनुसार वर्ष की शुरुआत 2 और 3 फरवरी 2026 को समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा-2023 से होगी। इसके बाद 6 फरवरी 2026 को कंप्यूटर सहायक परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी। फरवरी माह में 21 और 22 फरवरी की तिथियां आरक्षित रखी गई हैं, जबकि स्थापत्य एवं नियोजन सहायक (मुख्य) परीक्षा-2024 का आयोजन 24 फरवरी 2026 को किया जाएगा। मार्च 2026 में भी 14 और 15 मार्च की तिथियां आरक्षित रहेंगी तथा 17 मार्च को स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) प्रारंभिक परीक्षा-2025 आयोजित होगी। इसके बाद 22 मार्च 2026 को सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा-2025 और 29 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी।

अप्रैल 2026 में 5 अप्रैल को सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी प्रारंभिक परीक्षा-2025 होगी। 9 अप्रैल 2026 को तकनीकी शिक्षा (अध्यापन) सेवा प्रवक्ता परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी। 22 और 23 अप्रैल 2026 को सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की मुख्य परीक्षाएं विज्ञान एवं संस्कृत विषय के लिए होंगी। मई माह में 3 मई 2026 को प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी। इसके बाद 16 और 17 मई 2026 को सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की मुख्य परीक्षाएं विभिन्न विषयों में होंगी। 31 मई 2026 को सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय प्रारंभिक परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी।

जून 2026 में 7 जून को अपर निजी सचिव मुख्य परीक्षा-2023 होगी। इसके बाद 13 और 14 जून 2026 को सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की मुख्य परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 17 जून 2026 को स्टाफ नर्स मुख्य परीक्षा-2025 तथा 28 जून से 3 जुलाई 2026 तक सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी। जुलाई 2026 में 5 जुलाई को सहायक नगर नियोजक प्रारंभिक परीक्षा-2025 और 7 जुलाई को इसकी मुख्य परीक्षा होगी। 11 और 12 जुलाई की तिथियां आरक्षित रखी गई हैं, जबकि 14 से 16 जुलाई 2026 तक सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा मुख्य परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी। 25 और 26 जुलाई की तिथियां भी आरक्षित रहेंगी।

अगस्त 2026 में 8 और 9 अगस्त को आरक्षित तिथियां होंगी। 16 अगस्त 2026 को सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी मुख्य परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी तथा 30 अगस्त 2026 को प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा-2025 होगी। सितंबर 2026 में 6 सितंबर को तकनीकी शिक्षा अध्यापन सेवा परीक्षा-2025 और 8 सितंबर को शोध सहायक परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी। इसके बाद 15 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक राजकीय महाविद्यालयों में सहायक आचार्य पद की मुख्य परीक्षाएं विभिन्न विषयों जैसे वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी, गणित, समाजशास्त्र, इतिहास, भूगोल, भौतिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, मनोविज्ञान, संगीत, वाणिज्य, कंप्यूटर और फारसी विषयों में आयोजित की जाएंगी। 19, 20, 26 और 27 सितंबर 2026 की तिथियां आरक्षित रखी गई हैं।

अक्टूबर 2026 में 1 अक्टूबर को संगीत एवं अन्य विषयों की सहायक आचार्य परीक्षा होगी। 3 अक्टूबर को पशु चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा-2025 और 4 अक्टूबर को स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी। 6 अक्टूबर 2026 को सहायक नगर नियोजक मुख्य परीक्षा-2025 होगी। इसके बाद 10, 11, 17, 18 और 24 अक्टूबर की तिथियां आरक्षित रहेंगी। 25 अक्टूबर 2026 को दंत सर्जन स्क्रीनिंग परीक्षा-2025 तथा 26 अक्टूबर 2026 को विभागीय अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 की तिथियां भी आरक्षित रखी गई हैं।

नवंबर 2026 में 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 तक राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में प्रवक्ता पदों की स्क्रीनिंग परीक्षाएं अलग-अलग विषयों में आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 29 नवंबर 2026 को एक तिथि आरक्षित रखी गई है। दिसंबर 2026 में 6 दिसंबर को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 आयोजित होगी। 16 दिसंबर 2026 को औद्योगिक निरीक्षक परीक्षा-2025, 17 दिसंबर को सहायक वास्तुविद स्क्रीनिंग परीक्षा-2024 तथा 18 दिसंबर 2026 को चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद, सामुदायिक स्वास्थ्य एवं यूनानी) स्क्रीनिंग परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी। अंत में 19 और 20 दिसंबर 2026 की तिथियां आरक्षित रखी गई हैं।

यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर चेक करने की प्रक्रिया

  • यूपीएससी एक्जाम कलैंडर चेक करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद में आपके यहां पर लेटेस्ट न्यूज़ पर क्लिक कर देना है।
  • अब यहां से आपके एग्जाम कैलेंडर को डाउनलोड कर लेना है।
  • इसके पश्चात आपको एग्जाम डेट की सभी जानकारी अच्छे-अच्छे चेक कर लेनी है।

यूपीएससी एक्जाम कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Comment