सीटेट के लिए परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी को किया जाएगा इसके लिए द्वितीय पेपर का आयोजन 9:30 बजे से लेकर 12 बजे तक होगा वही प्रथम पेपर का आयोजन इवनिंग के अंदर 2:30 से लेकर 5:00 तक किया जाएगा सीटेट परीक्षा के अंदर सीटेट परीक्षा पास करने के लिए आपके पास में कितने अंक होने जरूरी है आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे सीटेट के नोटिफिकेशन के अंदर इसकी जानकारी बताई गई है जिसके अनुसार हम आपको बता रहे हैं कि सीटेट परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी के पास में कितने अंक होना आवश्यक है।
CTET Passing Marks Rule News
सीटेट परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं जो की अलग-अलग है सीटेट के लिए परीक्षा समाप्त होने के बाद में रिजल्ट जारी किया जाएगा और रिजल्ट के अंदर उन्हें अभ्यर्थियों को पास माना जाएगा जिनके अपनी कैटेगरी के अनुसार पासिंग मार्क्स होंगे सबसे पहले हम आपको बता दें कि सीटेट के अंदर हर पेपर के अंदर 150 अंक का पेपर आयोजित किया जाएगा जो की 150 प्रश्न का होगा प्रत्येक प्रश्न एक अंक का आयोजित करवाया जाएगा और इसके अंदर किसी भी प्रकार की कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
CTET Passing Marks Rule News
सीटेट की परीक्षा के अंदर पेपर फर्स्ट कक्षा 1 से लेकर 5 तक पढ़ने के लिए रखा गया है यानी कि पेपर फर्स्ट पास करने वाले अभ्यर्थी जो कक्षा 1 से लेकर 5 तक पढा सकेंगे उनका पास माना जाएगा वहीं पर पेपर सेकंड के अंदर कक्षा 6 से लेकर आठ तक पढा सकेंगे, अगर आप दोनों पेपर देते हैं दो दोनों पेपर को पास आपको अलग-अलग करना पड़ेगा।
सीटेट परीक्षा पास करने के लिए कैटिगरी वाइज पासिंग मार्क्स
सीटेट परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को परीक्षा में काम से कम 60% अंक लाना आवश्यक है यानी कि जो 150 नंबर का पेपर है उसमें से 90 अंक लाना आवश्यक रखा गया है इससे काम आने पर आपके पास नहीं माना जाएगा।
सीटेट परीक्षा में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति ओबीसी पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को पास होने के लिए कम से कम 55% अंक लाना आवश्यक है यानी की 150 में से कम से कम 82 अंक लाना जरूरी रखा गया है आरक्षित वर्ग को सरकार के द्वारा नियमों के अनुसार पासिंग मार्क्स के अंदर छूट जाती है।
सीटेट सर्टिफिकेट वैलिडिटी
सीटेट के अंदर मेरिट लिस्ट नहीं बनती है सिर्फ क्वालीफाई नंबर आने पर इसे पास माना जाता है इसके पश्चात सीटेट का सर्टिफिकेट दिया जाता है सीटेट एक बार पास करने के बाद में दोबारा पास करने की अनिवार्यता नहीं है यानी कि सीटेट का सर्टिफिकेट की वैलिडिटी लाइफटाइम रहती है सीटेट पास करने के बाद में आप केंद्रीय विद्यालय नवोदय विद्यालय राज्य सरकार की शिक्षक भर्तियां कई प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए सीटेट फायदेमंद होता है इसके आधार पर आप सरकारी नौकरी लग सकते हैं।
